As reported in Dainik Jagran on 30/08/12

मांगी सूचना मिली जान से मारने की धमकी

जागरण संवाददाता, लखनऊ: आगरा में परिवहन विभाग के जन सूचना अधिकारी से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई बिंदुओं की जानकारी मांगना एक महिला को काफी भारी पड़ा। आगरा में रोडवेज के जन सूचना अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा कई दृष्टांत देते हुए सूचना देने से ही इन्कार नहीं किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। ऐसा तब हुआ जब रोडवेज के प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) ने बिंदुवार सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए थे। अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध महिला ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। भुक्तभोगी महिला गांधी नगर आगरा निवासी पूनम अग्रवाल ने कहा है कि गत 28 मार्च 2012 को उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आगरा डिपो के जनसूचना अधिकारी से जानकारी मांगी थी। 31 जुलाई 2012 को जनसूचना अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा द्वारा आवेदक की सूचना को गोपनीय बताते हुए देने से इन्कार कर दिया।

http://in.jagran.yahoo.com/epaper/ar...48886972619200