पल्स पोलियो अभियान में चारा घोटाला से भी ब
This is a discussion on पल्स पोलियो अभियान में चारा घोटाला से भी ब within the RTI News & Discussion forums, part of the RTI News, Circulars and Decisions category; मुजफ्फरपुर। पोलियो के उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान में बहुचर्चित चारा घोटाले से भी बडा घोटाला किये जाने का आरोप लगाते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर ...
-
पल्स पोलियो अभियान में चारा घोटाला से भी ब
मुजफ्फरपुर। पोलियो के उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान में बहुचर्चित चारा घोटाले से भी बडा घोटाला किये जाने का आरोप लगाते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत 15 चिकित्सकों के खिलाफ यहां निगरानी विभाग में मामला दर्ज कराया गया है। बोचहा प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद हैदर अली ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पल्स पोलियों अभियान में दवा रखे जाने वाले आईस बाक्स को ढोने के लिए जीप की जगह स्कूटर मोटरसाईकिल एवं फर्जी वाहन का नंबर दिखाकर करोडों रूपये का घोटाला किया गया है।
उन्होंने कहा कि सूचना अधिकार के तहत राज्य परिवहन विभाग से प्राप्त 2006-07 के रिकार्ड के अनुसार स्कूटर, मोटरसाईकिल एवं मोपेड का नम्बर जीप की जगह दिखाया गया है। उन्होंने गत 19 सितम्बर 08 को इस मामले में मुजफ्फरपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के साथ ही 14 अन्य स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों के नाम निगरानी विभाग में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बिल्टू पासवान ने बताया कि घटना की शिकायत हमें मिली है और हम अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्यता पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी। (वार्ता)
http://www.rashtriyasahara.com/NewsDetailFrame.aspx?newsid=63716&catid=19&vcatname=
Similar Threads which you may be interested into:
======================== IMPORTANT LINKS ============================
|| Frequently Asked Questions || How to post a topic|| Complete RTI Guide ||How to write RTI application || How to know Provident Fund Status || For delay in Income Tax return || For delay in Passport issue || How to write first appeal || How to file second appeal || Upload your RTI application || Forum Rules|| Proactive disclosure||Anything Pending with Govt||




LinkBack URL
About LinkBacks
DineshK

Reply With Quote

Bookmarks