| Welcome to the RTI India: The complete Online Portal for Right to Information in India. Right to Information has an important economic dimension, as it embraces not only political freedom but also the freedom to lead a life with dignity, unfettered by domination and discrimination. Our aim is to provide authentic and analytical help regarding Right to Information in India to Officers, Lawyers, Citizens, RTI Activist, Associations, & NGO's. Our strength is in bringing them all at one platform. |
This is a discussion on पब्लिक अब मांग सकेगी पार्टियों का हिसाब कì within the RTI News & Discussion forums, part of the RTI News, Circulars and Decisions category; एजेंसी नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कहा कि कोई भी नागरिक किसी भी राजनीतिक दल की आयकर रिटर्न का ब्योरा मांग सकता है। यह अधिकार मिलने के बाद ...
| New Thread |
| |||||||
104356 Webpages | Register | Tags | Meet Our Staff | Members List | Mark Forums Read |
| Notices |
|
#1
| |||||
| |||||
एजेंसी नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कहा कि कोई भी नागरिक किसी भी राजनीतिक दल की आयकर रिटर्न का ब्योरा मांग सकता है। यह अधिकार मिलने के बाद अब हर नागारिक यह जान सकता है कि किस राजनीतिक दल के पास धन कहां से आया है। सीआईसी के इस ऐतिहासिक फैसले से सभी राजनीतिक दल सूचना के अधिकार अधिनियम के दायरे में आ गए हैं। आयोग ने यह बेहद महत्वपूर्ण निर्णय एक गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स की अपील पर दिया है। अपील में राजनीतिक दलों और संगठनों की आयकर रिटर्न और कर निर्धारण आदेश के खुलासे की मांग की गई थी। सूचना आयुक्त एएन तिवारी ने कहा, ‘कोई कानून राजनीतिक दलों के लिए उनके वित्तीय ब्योरों को जाहिर करना अनिवार्य नहीं बनाता। इसी तरह उनके खर्चें के बारे में भी नहीं पूछा जा सकता। इस तरह के कानूनों के अभाव में सालाना आयकर रिटर्न की जानकारी हासिल करना ही एकमात्र रास्ता है।’ आयोग ने आगे कहा कि क्योंकि राजनीतिक पार्टियों के पास राजनीतिक ताकत होती है, इसलिए उनके संगठन और कार्यों और उससे भी ज्यादा उनकी आमदनी के साधनों में पारदर्शिता लोकतंत्र के हिसाब से लाजिमी और जनता के हित में है। आयोग ने अपने 24 पृष्ठ के फैसले में कहा कि राजनीतिक दलों को कहां से धन मिलता है, यह जानने के बाद नागरिकों के लिए यह फैसला करना ज्यादा आसान होगा कि किस दल को वे अपना वोट दें। आयकर विभाग में यह याचिका दायर करने पर आयकर अधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक दलों की वाणिज्यिक गतिविधियों का ब्योरा सूचना के अधिकार के दायरे में नहीं आता है। उन्होंने यह भी कहा कि आयकर रिटर्न गोपनीय होती हैं क्योंकि ये आयकरदाता द्वारा इस विश्वास के साथ भरी जाती हैं कि आयकर विभाग इनकी गोपनीयता बरकरार रखेगा। http://www.rashtriyasahara.com/NewsDetailFrame.aspx?newsid=53510
__________________ ============== IMPORTANT LINKS ================== || Frequently Asked Questions || How to post a topic|| Complete RTI Guide || How to write RTI application || How to know PF Status || For delay in Income Tax return || For delay in Passport issue || How to write first appeal || How to file second appeal || Upload your RTI application || Forum Rules|| |
|
#3
| |||||
| |||||
Attached to this post. Please also see the following thread: Tax returns of political parties can be made public |
| The Following User Says Thank You to karira For This Useful Post: | ||
sandeepbaheti ![]() (10-11-2008) | ||
![]() |
Currently Active Users Viewing This Thread: 1 (0 members and 1 guests) | |
| Thread Tools | |
| Display Modes | |
|
|
| ||||
| Thread | Thread Starter | Forum | Replies | Last Post |
| पल्स पोलियो अभियान में चारा घोटाला से भी ब | DineshK | RTI News & Discussion | 0 | 10-11-2008 06:51 AM |
| सूचना के अधिकार का डंडा अफसरों पर चला | DineshK | RTI News & Discussion | 1 | 10-10-2008 11:45 PM |
| 44 pages provided insted of 2360 | advocate rajesh | Ask for RTI Query | 1 | 10-06-2008 08:11 PM |
| नमस्कार | atul_hajare | New Member Introduction | 3 | 07-18-2008 04:51 PM |
Copyrights | New to Site? | Need Help? |
|
Powered by vBulletin. Copyright ©2000 - 2009, Jelsoft Enterprises Ltd.
Search Engine Optimization by vBSEO 3.2.0 Web Technologies by Dr. Kushal Pathak |