बस्ती में आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला!
This is a discussion on बस्ती में आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला! within the RTI News & Discussion forums, part of the RTI News, Circulars and Decisions category; As reported in Dainik Jagran on 24/06/12 Source: http://in.jagran.yahoo.com/epaper/ar...43698971189256 बस्ती में आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला! संवाददाता, बस्ती : लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता ईश्र्वरदीन पर शनिवार ...
-
बस्ती में आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला!
As reported in Dainik Jagran on 24/06/12
Source:http://in.jagran.yahoo.com/epaper/ar...43698971189256
बस्ती में आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला!
संवाददाता, बस्ती : लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता ईश्र्वरदीन पर शनिवार को दोपहर जानलेवा हमला हुआ। ईश्र्वरदीन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मांगी गई सूचना से बौखलाए गांव के ही दो लोगों ने उन्हें गालियां दीं और हमला बोल दिया। स्थानीय पुलिस चौकी पर जब सुनवाई नहीं हुई तो पीडि़त थाने जा पहुंचा। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर के मुताबिक 31 मई 2012 को पीडि़त ने कुदरहा ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कतिपय सूचनाएं आरटीआइ के तहत मांगी थीं। इस पर एक ग्राम प्रधान द्वारा आवेदन वापस लेने का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही दो लोगों ने इसी विवाद को लेकर उन पर हमला बोल दिया। गालियां देते हुए उन्होंने मारापीटा। पीडि़त किसी तरह जान बचाकर भागा और कुदरहा पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। बाद में थाने पहुंचे पीडि़त ने हमलावरों पर कार्रवाई के साथ सुरक्षा मुहैय्या कराने की मांग की। दूसरी तरफ प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे निकाय चुनाव की ड्यूटी के सिलसिले में सुबह से ही शहर में हैं।




LinkBack URL
About LinkBacks
Reply With Quote

Bookmarks