As reported in Dainik Jagran on 17/07/12

मेडिकल कालेज सूचना आयोग में तलब

मेरठ : आरटीआई कानून को हल्के में लेने का खामियाजा लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज को भुगतना पड़ा। सोशल वर्कर अनवर हुसैन द्वारा चाही सूचनाओं को भ्रामक एवं समय पर न देने से राज्य सूचना आयोग ने मेडिकल कालेज के सूचना अधिकारी को 30 जुलाई को समस्त अभिलेखों के साथ तलब किया है। वादी ने मेडिकल कालेज के संदर्भ में तीन मार्च 2011 को 21 बिंदुओं पर सूचना मांगी। सूचनाओं से संतुष्ट न होने पर अनवर हुसैन ने दो सितंबर 2011 को आयोग में प्रथम अपील दायर कर दी। राज्य सूचना आयोग के सचिव ने 18 मई को मेडिकल कालेज के जनसूचना अधिकारी को 30 जुलाई को तलब किया है। अपना पक्ष पेश करने के लिए मेडिकल कालेज के सूचना अधिकारी को समस्त अभिलेखों के साथ प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।

Source: http://in.jagran.yahoo.com/epaper/ar...45526473739008