[CENTER]सूचना के अधिकार कानून के बारे में कुछ खास बातें:[/CENTER] सूचना का अधिकार अधिनियम हर नागरिक को अधिकार देता है कि वह - सरकार से कोई भी सवाल पूछ सके या कोई भी सूचना ले सके.किसी भी सरकारी दस्तावेज़ की प्रमाणित प्रति ले सके.किसी भी सरकारी दस्तावेज की जांच कर सके.किसी भी सरकारी काम की जांच कर सके.किसी भी सरकारी काम में इस्तेमाल सामिग्री का प्रमाणित नमूना ले सके.