[CENTER]सूचना के अधिकार कानून के बारे में कुछ खास बातें:
[/CENTER]
सूचना का अधिकार अधिनियम हर नागरिक को अधिकार देता है कि वह -
- सरकार से कोई भी सवाल पूछ सके या कोई भी सूचना ले सके.
- किसी भी सरकारी दस्तावेज़ की प्रमाणित प्रति ले सके.
- किसी भी सरकारी दस्तावेज की जांच कर सके.
- किसी भी सरकारी काम की जांच कर सके.
- किसी भी सरकारी काम में इस्तेमाल सामिग्री का प्रमाणित नमूना ले सके.